A-Frame एक सरल सर्वेक्षण उपकरण है, जिसका उपयोग खेत में समान ऊँचाई (Level) वाले बिंदुओं की पहचान करने के लिए किया जाता है।आकार:यह दो लकड़ी की बल्लियों से बने A आकार का ढाँचा होता है। दोनों बल्लियों के बीच एक क्षैतिज

(Horizontal) पट्टी लगी होती है तथा बीच में एक Plumb Line (साहुल डोरी) लटकाई जाती है।

कार्य विधि:A-Frame को समतल भूमि पर रखकर Plumb Line का सही निशान निर्धारित किया जाता है। इसके बाद उपकरण को खेत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखकर समान स्तर (Level) वाले बिंदुओं को चिन्हित किया जाता है।