परिचय
मूंगफली की चिक्की भारत का एक पारंपरिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत है। इसे मुख्य रूप से मूंगफली, चीनी और थोड़े से घी का उपयोग करके बनाया जाता है। इस गतिविधि के माध्यम से हमें खाद्य निर्माण की प्रक्रिया, सही तापमान का महत्व तथा स्वच्छता के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ।
आवश्यक सामग्री
- मूंगफली – 350 ग्राम
- चिनी – 330 ग्राम
- घी – 5 ग्राम
बनाने की प्रक्रिया
सबसे पहले 350 ग्राम मूंगफली को अच्छी तरह भून लिया गया।भुनी हुई मूंगफली के छिलके निकालकर उन्हें साफ किया गया।एक मोटे तले वाले बर्तन में 330 ग्राम चीनी डालकर धीमी आँच पर पिघलाया गया।चीनी को लगातार चलाते हुए गाढ़ी चाशनी तैयार की गई।तैयार चाशनी में 5 ग्राम घी मिलाया गया, जिससे मिश्रण को अच्छा टेक्सचर और चमक मिली।इसके बाद भुनी हुई मूंगफली को चाशनी में डालकर अच्छी तरह मिलाया गया।मिश्रण को चिकनाई लगी हुई सतह पर फैलाया गया।बेलन की सहायता से समान मोटाई में बेलकर मनचाहे आकार में काट लिया गया।ठंडा होने के बाद स्वादिष्ट मूंगफली की चिक्की तैयार हो गई।
प्रक्रिया का फ्लो चार्टसामग्री एकत्र करना
मूंगफली को अच्छी तरह भूनना
↓
छिलके निकालकर साफ करना
↓
चीनी को पिघलाकर गाढ़ी चाशनी बनाना
↓
भुनी हुई मूंगफली मिलाना
↓
मिश्रण को अच्छी तरह मिलाना समतल सतह पर फैलाकर बेलना
↓
टुकड़ों में काटना
↓
ठंडा होने देना
↓
मूंगफली की चिक्की तैयार
इस गतिविधि से हमने क्या सीखा
- खाद्य पदार्थ बनाने की सही एवं सुरक्षित प्रक्रिया।
- सामग्री का सही अनुपात बनाए रखने का महत्व।
- चीनी की चाशनी का सही गाढ़ापन तैयार करना|
- स्वच्छता और सुरक्षा का पालन करते हुए कार्य करना।
- टीमवर्क, धैर्य और समय प्रबंधन का महत्व।
- पारंपरिक खाद्य पदार्थों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी।
निष्कर्ष
मूंगफली की चिक्की बनाने की यह गतिविधि हमारे लिए अत्यंत उपयोगी और रोचक रही। इस प्रक्रिया के माध्यम से हमने न केवल एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ बनाना सीखा, बल्कि खाद्य निर्माण में आवश्यक सावधानियाँ, सही तकनीक और टीमवर्क का महत्व भी समझा। यह अनुभव हमारे व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध हुआ।

