Health Checkup Camp

प्रस्तावना

हम, फूड लैब के सभी विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच शिविर (Health Checkup Camp) के बारे में जानकारी एकत्र की। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति जानना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस प्रक्रिया में हमने स्वास्थ्य जांच की विधियाँ और व्यावहारिक ज्ञान दोनों प्राप्त किए।

सर्वे

सबसे पहले हमने स्वास्थ्य जांच शिविर के विभिन्न चरणों की जानकारी ली, जैसे:

  • स्वास्थ्य जांच कैसे की जाती है
  • कौन-कौन से उपकरण उपयोग होते हैं
  • जांच के परिणामों का विश्लेषण कैसे किया जाता है

इसके बाद हमने विज्ञान आश्रम की रसोई का सर्वे किया। हमने भोजन में मौजूद कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा आदि पोषक तत्वों का अध्ययन किया और दैनिक आवश्यकताओं को समझा।

उद्देश्य

स्वास्थ्य जांच प्रक्रियाओं को समझना

उपकरणों का उपयोग सीखना

पोषण के महत्व को समझना

संतुलित आहार और स्वास्थ्य के संबंध को जानना

सामग्री (उपकरण)

बी.पी. मापक यंत्र

वजन मापक यंत्र

ऊँचाई मापक यंत्र

हीमोग्लोबिन टेस्ट किट

A, B, D एंटीजन किट

रक्त परीक्षण किट

ग्लास स्लैब

प्रक्रिया

सभी जांच प्रक्रियाओं को व्यवस्थित रूप से लिखा गया

रक्त परीक्षण, बीपी, ऊँचाई, वजन, हीमोग्लोबिन जांच सीखी

ए, बी, डी एंटीजन की मदद से ब्लड ग्रुप पहचानना सीखा

निरीक्षण

कुछ विद्यार्थियों का ब्लड प्रेशर कम पाया गया

कम BP में नमक पानी, केला, नारियल पानी उपयोगी है

भोजन और स्वास्थ्य का गहरा संबंध समझ में आया

Photo

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

स्कूल कैंप

व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल

हेल्थ कार्ड डिजाइन करना

Cake (केक)

प्रस्तावना

फूड लैब में 15 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान शाकाहारी (Veg) केक बनाना सिखाया गया। इसमें सामग्री, मात्रा, मिक्सिंग, ओवन और स्वच्छता का महत्व समझाया गया।

उद्देश्य

Veg केक की सामग्री पहचानना

बिना अंडे के बैटर बनाना

क्रीम और डेकोरेशन सीखना

ओवन का सही उपयोग करना

स्वच्छता बनाए रखना

सामग्री

केक के लिए:
मैदा, चीनी, बटर/तेल, दूध, दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, वैनिला

क्रीम के लिए:
फ्रेश क्रीम, चीनी, वैनिला

प्रक्रिया

सामग्री मापी और छानी गई

बटर और चीनी को फेंटा गया

दही और दूध मिलाकर बैटर बनाया

160–180°C पर केक बेक किया

क्रीम तैयार करके डेकोरेशन किया

निरीक्षण

केक नरम और स्वादिष्ट बना

सही तापमान जरूरी है

स्वच्छता से गुणवत्ता अच्छी रहती है

निष्कर्ष

Veg केक बनाने की पूरी प्रक्रिया समझ में आई और आत्मविश्वास बढ़ा।

पाव (Pav)

प्रस्तावना

महाराष्ट्र में पाव का उपयोग मिसळ पाव, वडा पाव आदि में होता है। यह प्रोजेक्ट पाव बनाने की प्रक्रिया समझने के लिए किया गया।

उद्देश्य

पाव बनाने की विधि सीखना

फर्मेंटेशन समझना

ओवन का उपयोग सीखना

स्वच्छता बनाए रखना

छोटे व्यवसाय की जानकारी लेना

सामग्री

मैदा, यीस्ट, चीनी, नमक, पानी, तेल/बटर

प्रक्रिया

  1. आटा गूंथना
  2. 1–2 घंटे फर्मेंटेशन
  3. छोटे गोले बनाना
  4. दूसरा फर्मेंटेशन
  5. 12–15 मिनट बेकिंग
  6. ठंडा करना

निरीक्षण

सही फर्मेंटेशन से पाव नरम बनता है

ज्यादा तापमान से पाव जल सकता है

सही यीस्ट जरूरी है

कॉस्टिंग (लागत)

सामग्रीमात्राकीमत (रु.)
मैदा7 kg280
यीस्ट150 gm24
चीनी150 gm6.15
नमक120 gm1.8
ब्रेड इम्प्रूवर14 gm3.64
ओवन चार्ज1 यूनिट14
तेल100 gm13
कुल342.59
लाभ (35%)119.90
अंतिम कुल≈ 465.49 रु.