1) साधन एवं उपकरण
उद्देश्य: अभियांत्रिकी विभाग में उपयोग किए जाने वाले सभी साधनों एवं उपकरणों की पहचान कराना।
क्रिया: अभियांत्रिकी विभाग में उपलब्ध सभी उपकरणों और साधनों की पहचान की गई तथा वे कैसे कार्य करते हैं, यह समझा गया।
आर्क वेल्डिंग: ₹5000/-
CO₂ वेल्डिंग: ₹8000/-
CO₂ वेल्डिंग का अर्थ कार्बन डाइऑक्साइड वेल्डिंग है, जिसमें CO₂ गैस का उपयोग किया जाता है। यह प्रक्रिया सामान्यतः स्टील और अन्य धातुओं की वेल्डिंग के लिए प्रयोग की जाती है।
TIG वेल्डिंग:
TIG वेल्डिंग (टंगस्टन इनर्ट गैस वेल्डिंग) में टंगस्टन इलेक्ट्रोड का उपयोग किया जाता है और गैस के माध्यम से वेल्डिंग प्रक्रिया को सुरक्षित रखा जाता है।
कीमत: ₹2000/-
2) बेंच ग्राइंडर मशीन: ₹8000/-
वेल्डिंग जॉइंट्स को समतल करने, सतह से कठोर या खराब सामग्री हटाने तथा आकार में सुधार करने के लिए उपयोगी। यह ग्राइंडिंग के लिए उपयुक्त मशीन है।
3) पाइप कटर मशीन: ₹15000/-
विभिन्न आकार और सामग्री के पाइप काटने के लिए उपयोग की जाती है। पाइप लाइन इंस्टॉलेशन और रेट्रोफिटिंग में सहायक। वेल्डिंग या अन्य प्रक्रियाओं के लिए पाइप को उपयुक्त आकार में तैयार करने हेतु प्रयोग की जाती है।
4) आयरन (लोखंड): ₹7000/-
आयरन (लोखंड) एक महत्वपूर्ण धातु है। इसका उपयोग किसी भी लोहे की वस्तु को सीधा करने के लिए किया जाता है या उस पर रखकर/ठोककर उसे मोड़ा जा सकता है।
5) वेल्डिंग साइड टेबल: ₹30000/-
वेल्डिंग करते समय वस्तु को हिलने से रोकने के लिए, विभिन्न वजन के धातु भागों को सुरक्षित रखने के लिए तथा वेल्डर को आरामदायक ऊँचाई पर काम करने में सहायता के लिए उपयोगी।
6) मिलिंग मशीन:
यह एक प्रकार की यांत्रिक मशीन है, जो विभिन्न धातुओं या अन्य पदार्थों की सतह से सामग्री हटाने (कटिंग/शेपिंग) का कार्य करती है।