4-Tuck Blouse

विषय:
4-Tuck Blouse

विवरण:
4-Tuck Blouse एक साधारण ब्लाउज है, जिसमें सामने की तरफ चार टक बनाए जाते हैं। इन टक से ब्लाउज की फिटिंग अच्छी आती है और ब्लाउज देखने में भी अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले शरीर का नाप लिया जाता है। नाप के अनुसार कपड़े पर निशान लगाकर कटिंग की जाती है। फिर सामने के भाग में चार टक बनाए जाते हैं और उनकी सिलाई की जाती है। इसके बाद ब्लाउज के आगे और पीछे के भाग को जोड़ा जाता है। गला और आस्तीन तैयार करके लगाए जाते हैं।

सामग्री:
कपड़ा, इंची टेप, स्केल, पेंसिल, कैंची, धागा और सिलाई मशीन।

कार्यविधि:
सबसे पहले ब्लाउज का नाप लिया जाता है। फिर नाप के अनुसार कपड़े की कटिंग की जाती है। सामने के भाग में चार टक बनाए जाते हैं। टक की सिलाई करने के बाद ब्लाउज के सभी भागों को सिल दिया जाता है। अंत में गला, आस्तीन और नीचे की सिलाई की फिनिशिंग की जाती है और हुक लगाए जाते हैं।

निष्कर्ष:
इस प्रकार सही नाप और सही सिलाई से 4-Tuck Blouse आसानी से तैयार किया जा सकता है

Princess Cut Blouse

विषय
Princess Cut Blouse बनाना।

विवरण:
Princess Cut Blouse एक सुंदर ब्लाउज है। इसमें आगे और पीछे की तरफ प्रिंसेस कट की सिलाई होती है, जिससे ब्लाउज की फिटिंग अच्छी आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले शरीर का नाप लिया जाता है। फिर नाप के अनुसार कपड़े पर निशान लगाकर कटिंग की जाती है और सभी भागों को सिलकर ब्लाउज तैयार किया जाता है।

सामग्री:
1 मीटर फैब्रिक, इंची टेप, स्केल, पेंसिल, कैंची, धागा, सुई और सिलाई मशीन।

कार्यविधि:

स्टेप 1: सबसे पहले 1 मीटर फैब्रिक लिया और उसे अच्छी तरह से सीधा करके रखा।

स्टेप 2: शरीर का नाप लिया, जैसे छाती, कमर, कंधा, गला और ब्लाउज की लंबाई।

स्टेप 3: लिए गए नाप के अनुसार कागज पर ब्लाउज का पैटर्न तैयार किया।

स्टेप 4: पैटर्न के अनुसार कपड़े पर आगे और पीछे के भाग के निशान लगाए।

स्टेप 5: Princess Cut के अनुसार कपड़े पर कटिंग की और सिलाई के लिए थोड़ा मार्जिन रखा।

स्टेप 6: आगे के भाग में प्रिंसेस कट की सिलाई की।

स्टेप 7: पीछे के भाग की सिलाई की और सभी भागों को सही तरीके से मिलाया।

स्टेप 8: कंधे और साइड की सिलाई करके ब्लाउज के भागों को जोड़ा।

स्टेप 9: गला और आस्तीन तैयार करके ब्लाउज में लगाए।

स्टेप 10: अंत में नीचे की सिलाई, हुक लगाने और फिनिशिंग का काम पूरा किया।

निष्कर्ष:
इस प्रकार 1 मीटर फैब्रिक से नाप के अनुसार Princess Cut Blouse तैयार किया। इससे ब्लाउज की कटिंग और सिलाई करने का अभ्यास हुआ।

Beauty parlor

Eyebrow Threading

Waxing